सिंगरौली
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई : 32 टन अवैध कोयला जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली : कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज विभाग, वन विभाग और एनसीएल की संयुक्त टीम ने निगाही परियोजना खदान के पास रेलवे लाइन के समीप बड़ी कार्रवाई की। सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान लगभग 32 टन लावारिस और अवैध रूप से भंडारित कोयला जब्त किया गया।
मौके पर कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर कोयले को जब्त कर पुलिस थाना मोरवा की सुरक्षा में रखवाया गया है। खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में पंचनामा तैयार कर मध्यप्रदेश खनिज नियमों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



