कानपुर

लोकप्रिय नेता रवि बाजपेई के द्वारा गर्मी से राहत पाने के लिए वाटर कूलर का शुभारंभ किया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों और राहगीरों को गर्मी में राहत देने के उद्देश्य से 211 कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के अशोक नगर इलाके में एक सराहनीय जनहित कार्य संपन्न हुआ उत्तर मध्य रेलवे (जेड.आर.यू.सी.सी.) के सदस्य और क्षेत्र के लोकप्रिय नेता रवि बाजपेई के सौजन्य से स्थानीय हनुमान मंदिर (पीपल वाला पार्क) परिसर में नए वाटर कूलर को लगाया गया इस अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए एक भव्य ‘दाल-बाटी’ सह-भोज (प्रसाद वितरण) का भी आयोजन किया गया,जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने शिरकत की कार्यक्रम की शुरुआत मल्होत्रा हॉस्पिटल के पास स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई आयोजक रवि बाजपेई ने फीता काटकर वाटर कूलर को आम जनता के लिए समर्पित किया वाटर कूलर चालू होते ही मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों के चेहरे खिल उठे साथ ही कार्यकम के अंतर्गत बुजुर्गों का रवि बाजपेई द्वारा सम्मान किया गया इस मौके पर क्षेत्र के ‘सेवक’ रवि बाजपेई ने कहा हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और इस व्यस्त मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों के लिए स्वच्छ और ठंडे पानी की बेहद जरूरत थी जनता की सेवा ही हमारा मुख्य संकल्प है और आगे भी क्षेत्र के विकास व जनसुविधाओं के लिए ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे समारोह में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने इस सामाजिक पहल की खूब सराहना की कार्यक्रम के समापन पर सभी आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक दाल-बाटी का प्रसाद ग्रहण किया इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय युवा और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button