भरत पुर

राजकीय सामुदायिक अस्पताल परिसर में से जेब कटी

वारदात होने से अस्पताल में आने वाले मरीज एवं कार्मिक परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर कस्बा स्थित राजकीय सामुदायिक अस्पताल परिसर में से जेब कटी ,बाइक चोरी, साइकिल चोरी की लगातार वारदात होने से अस्पताल में आने वाले मरीज एवं कार्मिक परेशान हो रहे है ।अज्ञात चोर भुसावर के सरकारी अस्पताल के एक कार्मिक की साइकिल को चोरी करके ले गए इससे पूर्व अस्पताल परिसर से बाइक चोरी की कई बारदात हो चुकी है।

 बड़े ताजुब्ब की बात यह है कि कस्बा के सरकारी इस अस्पताल परिसर में सी सी टीवी कैमरा लगा होने के बाद भी अस्पताल परिसर से लगातार चोरी की वारदात हो रही है।
अस्पताल परिसर में से होने वाली चोरी की वारदात से अस्पताल कार्मिकों एवं अस्पताल में दुपहिया वाहनों से आने वाले मरीजों में भय व्याप्त है ।मंगलवार को कस्बा के इस सरकारी अस्पताल से मुख्यमंत्री निशुल्क दवाई वितरण केंद्र डी डी सी में दवाई वितरण हेल्पर गांव निवासी गोविन्द पुरा किरावली गिरधारी शर्मा ने अपनी साइकिल दवाई वितरण केंद्र के टीन शेड में रख कर मरीजों को दवाई देने के कार्य में जुट गए ।जब अपना कार्य कर वापिस अपने घर जाने लगे तो उनकी साइकिल जिस जगह पर रखी नहीं मिली। साइकिल को इधर उधर देखा कहीं पता नहीं चला ।दवाई केंद्र वितरण के पास टीन शेड में रखी साइकिल को अज्ञात चोर साइकिल की चोरी करके रफू चक्कर हो गया। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button