हजारीबाग

पुलिस की बड़ी कार्रवाई विशेष समकालीन अभियान में SC-ST मामलों के 16 वारंटी गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के आदेशानुसार 23 और 24 जुलाई की मध्य रात्रि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक विशेष समकालीन एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विशेष रूप से SC-ST (अनुसूचित जाति-जनजाति) मामलों में फरार चल रहे अपराधियों, वारंटियों और अभियुक्तों की धरपकड़ की गई। 78 पुलिसकर्मियों और 26 टीमों ने रात भर की छापेमारी जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक (DSP) एवं पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी की गई थी। थाना प्रभारियों के नेतृत्व में कुल 26 विशेष टीमों का गठन किया गया। इस पूरी कार्रवाई में लगभग 78 पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल रहे। रात भर चले इस सघन छापेमारी अभियान में कुल 16 फरार अपराधियों/अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हजारीबाग पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। किसी भी वांछित अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा।
इसके साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके इलाके में कोई भी आपराधिक तत्व गिरफ्तारी के डर से छिपा हुआ है, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और पुलिस तत्काल सूचना का सत्यापन कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button