मन की बात कार्यक्रम को सुना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 136वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण रविवार को भुसावर शहर मंडल के सभी बूथों पर उत्साहपूर्वक सुना गया। कार्यक्रम भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष धीरज पांडे एवं मंडल प्रभारी व जिला मंत्री जगमोहन खटाना के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रहित, सेवा, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी से जुड़े विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर भी चर्चा की गई। इस मोके पर मंडल अध्यक्ष धीरज पांडेय ,जिला मंत्री जगमोहन खटाना, महामंत्री भूपेश पांडेय, उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, ठाकुर सैनी, महेश जाटव, सत्यप्रकाश पांडेय, हरवंश पांडेय, पुनीत झाड़ोलिया गौरव सैनी आदित्य उपमन आदि मौजूद रहे।



