बेतुल

बैतूल घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप

जीआरपी जांच में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। जिले के घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 40 से 42 वर्ष बताई जा रही है। उसका कद करीब 5 फीट 5 इंच, रंग सांवला तथा शरीर दुबला-पतला है। मृतक की कलाई पर “रामसे” लिखा हुआ है, जिससे उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। वह लोअर और शर्ट पहने हुए था।
जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के लोगों और रेलवे कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है तथा मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह निकटतम जीआरपी थाना या पुलिस को सूचना देकर पहचान कराने में सहयोग करें। फिलहाल मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button