रामपुर शाहबाद
कांवड़ यात्रा को लेकर एसडीएम व सीओ ने किया प्राचीन शिव मंदिर का निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत प्रशासन ने व्यवस्थाओं को परखना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी शाहबाद आदेश कुमार ने क्षेत्राधिकारी देवकी नंदन के साथ संयुक्त रूप से कस्बा शाहबाद स्थित लक्खी बाग के प्राचीन शिव मंदिर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर के मुख्य महंत से मुलाकात कर श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं पर विस्तृत मंत्रणा की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

