रामपुर शाहबाद
शाहबाद में टीवीएस मोटर्स के नए शोरूम का शुभारंभ
क्षेत्रवासियों को मिलेगी आधुनिक दोपहिया वाहनों की सुविधा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। नगर में शाहबाद-रामपुर रोड पर सोमवार को टीवीएस मोटर्स के नए शोरूम एके मोटर्स का शुभारंभ हुआ। शोरूम का उद्घाटन संचालक गुलाब कुरैशी के पिता महबूब अली ने फीता काटकर किया।
शोरूम संचालक गुलाब कुरैशी ने बताया कि एके मोटर्स के माध्यम से ग्राहकों को टीवीएस के विभिन्न मॉडल के दोपहिया वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाहन खरीदने से संबंधित आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। शोरूम के शुभारंभ पर लोगों ने संचालक को शुभकामनाएं दीं। वहीं, उद्घाटन के अवसर पर शोरूम को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस दौरान —- आदि लोग मौजूद रहे।
