साहेबगंज

शराब के नशे में धुत पिता ने कुल्हाड़ी से मारकर अपने 22 वर्षीय बेटे की कर दी हत्या

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के पतना प्रखंड अंतर्गत रांगा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में रविवार देर रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई।शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपने ही22 वर्षीय इकलौते बेटे की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है।पुलिस के अनुसार अभियुक्त पिता मुजाहिरुल हक ने देर रात घर लौटकर सो रहे बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए।गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान 22वर्षीय सफीकुल के रूप में हुई है।परिजन उसे आनन-फानन में पहले केंदुआ के एक अस्पताल, फिर बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उसके बाद फरक्का अस्पताल ले गए,चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया,लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था,इसके बाद अभियुक्त घर से चला गया देर रात शराब के नशे में वापस लौटकर उसने सो रहे बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया।वारदात के बाद वह अपनी पत्नी पर भी हमला करने गया लेकिन बेटी के शोर मचाने पर लोग जाग गए और लोगों के जुटने से पहले ही अभियुक्त मौके से फरार हो गया।ग्रामीणों के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से शराब का आदी था और आए दिन नशे की हालत में परिवार के साथ मारपीट व विवाद करता था।मृतक और उसकी मां अक्सर इसका विरोध करते थे,आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।वही परिवार पहले से ही दुखों से जूझ रहा था करीब8वर्ष पहले सफीकुल के बड़े भाई की ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी।अब इकलौते बेटे की हत्या से परिवार पूरी तरह टूट गया है।आगे घटना की सूचना मिलते ही रांगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस का कहना है कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button