साहेबगंज

उधवा झील पक्षी अभयारण्य में अवैध शिकार रोकने गए वनकर्मियों पर हमला

जाल सहित पकड़ा आरोपी छुड़ाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में 10 सितंबर को रामसर साइट उधवा झील पक्षी अभयारण्य के संरक्षित क्षेत्र में अवैध शिकार रोकने पहुंचे वनकर्मियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है।मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को वन विभाग को झील में अवैध शिकार की सूचना मिली थी,सूचना पर वनकर्मी अखिलेश मरांडी एवं अन्य टीम मौके पर पहुंची,वनकर्मियों ने संरक्षित क्षेत्र में अवैध रूप से जाल लगाकर मछली पकड़ने से रोका, तो आरोपियों ने हाथापाई और गाली-गलौज शुरू कर दी।वनकर्मियों ने जाल सहित एक व्यक्ति को पकड़ा,लेकिन आरोप है कि कुछ लोगों ने ग्रामीणों की भीड़ जुटाकर हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छुड़ा लिया और वनकर्मियों पर हमला कर दिया। घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारी को दी गई।इसके बाद जब वनकर्मी उधवा कार्यालय पहुंचे तो वही लोग ग्रामीणों के साथ वहां भी पहुंच गए और ईंट-पत्थर तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया।वही घटना में कई वनकर्मियों के घायल होने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना है।वन विभाग ने पुलिस को सूचना दे दी है,वही मामले में संरक्षित क्षेत्र में अवैध प्रवेश,अवैध शिकार,सरकारी कार्य में बाधा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button