हजारीबाग

अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने हजारीबाग में ली समीक्षा बैठक।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग में उत्तरी छोटा नागपुर प्रक्षेत्र (बोकारो) के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था (विधि-व्यवस्था) और दर्ज मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं अनुसंधानकर्ताओं को लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन करने, गश्ती बढ़ाने तथा अपराधियों पर सख्त नकेल कसने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया जिसमें। इस बैठक में मुख्य रूप से शामिल पदाधिकारी बैठक में हजारीबाग जिले के कई वरिष्ठ एवं मैदानी पुलिस अधीक्षक जिनमें मुख्य रूप से अंजनी कुमार झा, पुलिस उप- महानिरीक्षक ऊ0छो0 क्षेत्र, हजारीबाग अमन कुमार, पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग। अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय हजारीबाग राधा प्रेम किशोर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही ज्ञान रंजन, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय हजारीबाग फैजान अहमद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ रूपक कुमार सिंह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर। अरमानुल हक, पुलिस उपाधीक्षक, सी0सी0आर, हजारीबाग शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button