
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जल जीवन मिशन (JJM) के तहत हर घर नल से जल के दावों के बीच बरेली, बदायूँ, शाहजहाँपुर और आँवला संसदीय क्षेत्र में पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की बदहाली पर केंद्र सरकार घिर गई है। लोकसभा में सपा सांसद नीरज मौर्य ने जल शक्ति मंत्रालय से इन चारों जिलों में चिन्हित गाँवों, शत-प्रतिशत नल जल की स्थिति और पाइपलाइन के बाद तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत का ब्योरा मांगा।
जवाब में जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने स्वीकार किया कि आँवला सहित बरेली, बदायूँ और शाहजहाँपुर के सैकड़ों गाँवों में सड़कों का पूर्ण पुनर्निर्माण नहीं हुआ है। केवल उन्हें ‘मोटरेबल’ यानी अस्थायी रूप से चलने योग्य बनाकर काम चलाया गया है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।
केंद्र ने पेयजल आपूर्ति को राज्य का विषय बताकर और 100% जल आपूर्ति के आंकड़ों के लिए पोर्टल लिंक देकर सीधी जवाबदेही से किनारा कर लिया।



