
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : राजस्थान प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं जहां भाई बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन पर आसमान सतरंगी पतंगों से अटा रहता है। ऐसा ही नजरा ब्रज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भरतपुर जिले के भुसावर कस्बे में रक्षाबंधन पर सावन माह लगते ही पतंगबाजी के दीवानों का जुनून सिर चढ़कर बोलता है। जहां भुसावर सहित उपखण्ड मुख्यालय के ग्रामीण अंचल में सावन माह लगते ही सुबह से शाम तक बच्चे, युवक और महिलाओ का घरों की छातो पर जाकर पतंग उड़ाने का खासा जुनून दिखाई देता है। वहीं अधिकांश जगहों पर पतंग बाजी की शौकीन बारिश और धूप से बचने के लिए त्रिपाल, छतरी और मनोरंजन के लिए लाउडस्पीकर, म्यूजिक सिस्टम लगाकर पतंग बाजी का आनंद उठाते हैं और नाचते दिखाई देते हैं। जिससे गलियों में वो काटा,,,वो मारा,, का शोर सुनाई देता है। वही सावन माह लगते ही भुसावर सहित उपखण्ड मुख्यालय के ग्रामीण अंचल में रंग बिरंगी पतंगो की दुकाने सजने लग गई हैं। जहां इन दुकानों पर स्पाइडर-मैन, मोटू पतलू, छोटा भीम के अलावा राजनेताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, योगी आदित्यनाथ, फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, सलमान खान शाहरुख खान, शाहरुख खान, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली के बाली पतंगे प्रमुख रूप से उचित दामों में मिल रही है।
पतंग बाजी के शौकीन रखें बेजुबानों का ध्यान
भुसावर सहित उपखण्ड मुख्यालय क्षेत्र के ग्रामीण अंचलो के विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से पतंगबाजी को लेकर युवाओं से अपील की गई है कि पतंगबाजी के उत्साह में हम पतंग उड़ाते समय बेजुबान पक्षियों की ओर ध्यान नहीं देते है, और कई बार पतंग उड़ाते समय मांझो में फंसकर पक्षी घायल तक हो जाने के बाद मृत्यु भी हो जाती है। इसलिए हमें प्रातः 06 बजे से लेकर 09 बजे तक एवं सायंकाल 06 बजे से लेकर 08 बजे तक पतंग नहीं उडानी चाहिए। क्योंकि यह समय बेजुबान पक्षियो के अपने घोंसलों से दाना पानी खोजने के लिए निकलने और वापिस आने का होता है। वहीं बच्चों को अपनी निगरानी में पतंगबाजी कराए और हो सके तो खुले मैदान मे पतंगबाजी का आनन्द लेवें।

