पाकुड़

जनसेवा का संकल्प, हर घर तक स्वच्छ जल हमारी प्राथमिकता

A pledge to serve the public; clean water in every home is our priority.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर में पिछले कई दिनों से जलापूर्ति बाधित रहने के कारण अनेक परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। आम नागरिकों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती शबरी पाल ने स्वयं चांदपुर एवं बालवपुर स्थित पम्प हाउस तथा फिल्टर हाउस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जलापूर्ति व्यवस्था को शीघ्र बहाल करने का निर्देश दिया। जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तकनीकी खामियों को दूर किया गया और सभी पम्प हाउसों को पुनः सुचारु रूप से संचालित किया गया। इसके परिणामस्वरूप आज से पाकुड़ नगर की जलापूर्ति व्यवस्था सामान्य कर दी गई है, जिससे नगरवासियों को बड़ी राहत मिली है। नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल पानी उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक घर तक भरोसा, राहत और बेहतर नागरिक सुविधाएँ पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना परिषद की प्राथमिक जिम्मेदारी है और नगरवासियों का विश्वास ही जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने नगरवासियों के सहयोग, धैर्य और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित पाकुड़ के निर्माण में सभी से सहयोग की अपील की। “जनसेवा हमारा धर्म है, जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हर घर तक स्वच्छ जल पहुँचाना हमारा संकल्प है।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button