बरेली

भमोरा बाईपास पर विशाल भंडारा एवं कांवड़ शिविर का शुभारंभ 

डीएम अविनाश सिंह ने स्वयं परोसा श्रद्धालुओं को प्रसाद 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा को प्राथमिकता देते हुए रविवार को बदायूं-बरेली रोड स्थित भमोरा बाईपास, आंवला में विशाल भंडारा एवं कांवड़ शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। बड़ी संख्या में शिवभक्त, कांवड़ यात्री और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शिविर में पेयजल, भोजन, चिकित्सा, विश्राम, स्वच्छता, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन कांवड़ यात्रियों की सेवा, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम का प्रेरणादायक दृश्य तब दिखा जब डीएम अविनाश सिंह ने स्वयं शिवभक्तों का स्वागत कर प्रसाद स्वरूप भंडारे का भोजन अपने हाथों से परोसा।
इस अवसर पर सिरोही मढ़ी के महंत खाकी जी महाराज ने आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. एम.पी. आर्या, डॉ. उमेश गौतम, आदेश प्रताप सिंह, कुंवर महाराज सिंह, उप जिलाधिकारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश यादव एवं यशवंत सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
भंडारे में हजारों कांवड़ यात्रियों ने प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्र “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button