साहेबगंज
नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प पर प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
साहिबगंज भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्र निदेशालय पटना द्वारा आयोजित नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण02 अगस्त2026को साहिबगंज महाविद्यालय केB.Edभवन में आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी कुमार प्रशांत भारती ने की।कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माध्यम से युवाओं में नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु व्यापक जन अभियान संचालित करना था।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वयंसेवक सीधे मंत्रालय के विभाग से जुड़े।आगे बताते चलें कि पूरे भारत में इस संवाद कार्यक्रम के लिए125संस्थाओं का चयन किया गया था,जिसमें साहिबगंज महाविद्यालय भी शामिल था।यहां राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला।
कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने मेंNICटीम के सनी लिंडा एवं नीरज कुमार ने सहयोग प्रदान किया।इसमें महाविद्यालय के कई छात्र-छात्राएं के साथ हीB.Edविभाग के सहायक प्राध्यापक नितिन कुमार घोष,डॉ.मनोज कुमार,प्रदीप कुजुर, रेखा चौधरी भी उपस्थित रहे।



