रोहतक

कबड्डी खिलाड़ी की बीवी ने दी जान: ‘यारा तेरी कमी रहेगी…

रोहतक । कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी की खुदकुशी के मामले में शीलू बल्हारा, माता-पिता और भाई को हिरासत में लिया गया है। चारों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं, पत्नी की मौत के बाद अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ने भावुक पोस्ट लिखी थी। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) के आत्महत्या मामले में पुलिस ने शीलू, उसके पिता सुरेंद्र, मां निशा व छोटे भाई मनीष के खिलाफ शुक्रवार देर रात 2 बजे एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, शनिवार शाम फरमाणा व बहुअकबरपुर गांव की पंचायतों की सहमति के बाद शाम को ससुराल में ही मुस्कान का अंतिम संस्कार किया गया। मुस्कान के अंतिम सस्कार के बाद शीलू, पिता सुरेंद्र, मां निशा व छोटे भाई मनीष को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। वहीं, मृतका के पिता फरमाणा गांव निवासी सुखबीर का आरोप है कि शीलू ने परिजनों के साथ मिलकर दहेज के लिए मुस्कान की हत्या कर दी या साजिश रचकर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया है।
सुखबीर ने कहा कि उनकी बेटी मुस्कान की शादी दिसंबर 2023 में बहुअकबरपुर निवासी टिंकू (शीलू) बल्हारा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही शीलू व उनके परिवार के लोग मुस्कान को कम दहेज लाने के ताने देने लगे।
बेटी को बोलते थे कि शीलू तुम्हारे लेवल से बहुत ऊपर है। वह कबड्डी का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। परिवार का प्रताड़ित करने की सिलसिला चलता रहा। उन्होंने कर्ज लेकर एक डिमांड पूरी की। प्रताड़ना जारी रहने पर व्यक्तिगत व पंचायती तौर पर शीलू व उसके परिवार को समझाया भी गया। इसके बावजूद मुस्कान को तंग व जलील करने का सिलसिला जारी रहा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button