मथुरा

गंदगी में बन रहे पेड़ो को खाद्य विभाग की टीम ने 4100 किलो कराए नष्ट

जांच के लिए भेजे नाै सैंपल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने रुक्मिणी विहार के सेक्टर-3 स्थित एमवीडीए ब्लाक 23 में किराये पर ले रखे फ्लैट में अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे पेड़े के 4 और मिल्क केक का 1 नमूना लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि एक मिठाई कारोबारी के मकान पर छापा मारकर वहां बोरों पर एफएसएस एक्ट 2006 के तहत आवश्यक विवरण अंकित न होने के कारण मौके पर मौजूद लगभग 4000 किलो पेड़ा और 100 किलो मिल्क केक को जेसीबी की मदद से जमीन में गड्ढा कर नष्ट कराया, जिसकी कीमत लगभग 6.15 लाख आंकी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मिठाई कारोबारी ने किराये पर फ्लैट लेकर यहां गोदाम बना रखा था। जो कि आगामी त्योहार पर माल खपाने वाला था। इसके बाद टीम ने सुनरख बांगर में मिठाई कारोबारी के गोदाम में छापा मारकर पेड़ा, मिल्क केक और खोआ का 1-1 नमूना संग्रहित किया। यहां भी गंदगी में रखे लगभग 100 किलो पेड़ों को नष्ट कराया गया। जिनकी कीमती लगभग 12 हजार रुपये आंकी जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहर सिंह कुशवाह ने बल्देव स्थित दुकान से घेवर का एक नमूना लिया। टीम ने कुल 9 नमूने सील कर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिए हैं। खाद्य अधिकारियों का कहना है कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित विक्रेताओं और मकान मालिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापामार कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, अरुण कुमार, जितेंद्र सिंह, राम नरेश, दिनेश कुमार भारती और रीना शर्मा आदि शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button