अमरोहा

अमरोहा के हसनपुर में महिला से छेड़छाड़ का विरोध:पति-पत्नी को दबंगों ने पीटा, पति की हालत गंभीर

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,

अमरोहा l अमरोहा के हसनपुर में एक महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने दंपति को बुरी तरह पीट दिया। मोहल्ला कोट पश्चिमी की रहने वाली निक्की शुक्रवार को अपने घर पर अकेली थीं। इस दौरान मोहल्ले का एक युवक उनके घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। इसी दौरान महिला के पति नन्हे सागर उर्फ गौरव घर आ गए।

दंपति पर हमला

उन्होंने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने फोन कर अपने परिजनों को बुला लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे और ईंटों से दंपति पर हमला कर दिया। घायल दंपति को परिजन थाने ले गए। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने नन्हे सागर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button