अमरोहा

बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट।

 एसडीएम ने गंगा तटीय क्षेत्रों का किया निरीक्षण।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा,हसनपुर । संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मंगलवार को हसनपुर एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने राजस्व विभाग की टीम के साथ गंगा तटीय संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान नायब तहसीलदार मनोज कुमार, कानूनगो आरिफ तथा लेखपाल प्रेम शंकर भी मौजूद रहे।
प्रशासनिक टीम ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से सिरसा गुर्जर की मड़ैया और गंगानगर गांव पहुंची, जहां गंगा नदी के जलस्तर और आसपास के हालात का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की।
एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि सिरसा गुर्जर की मड़ैया में कुछ परिवार गंगा नदी के किनारे निवास कर रहे हैं। किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए इन परिवारों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है।
इसके बाद प्रशासनिक टीम ने गंगानगर पुल के मार्ग का निरीक्षण कर उसकी स्थिति का जायजा लिया तथा गंगा नदी के जलस्तर की भी जानकारी ली।
एसडीएम ने बताया कि वर्तमान में गंगा नदी का जलस्तर सामान्य है और किसी प्रकार की बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। इसके बावजूद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने तटवर्ती गांवों के लोगों से सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button