बुलंदशहर

पहासू में ग्राम सचिवों की मनमानी से विकास कार्य ठप 

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की पहल पर सीडीओ ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
शिकारपुर : रीशू कुमार पहासू ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने ग्राम सचिवों पर उत्पीड़न और विकास कार्यों में अड़ंगा लगाने का गम्भीर आरोप लगाया है प्रधानों का कहना है कि सचिवों की हठधर्मिता के कारण गांवों में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और विकास कार्य कराने वाले ठेकेदारों का भुगतान भी लम्बे समय से रोक कर रखा गया है ​समस्या से परेशान पहासू ब्लॉक के ग्राम प्रधान संगठन के एक प्रतिनिधि मण्डल ने पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित, से मुलाकात की और उन्हें विस्तार से स्थिति से अवगत कराया प्रधानों की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए पूर्व विधायक गुड्डू पंडित, ने तत्काल प्रभाव से बुलन्दशहर के प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी दीपक यादव, से फोन पर वार्ता की गुड्डू पंडित, ने सीडीओ को ग्राम प्रधानों व ठेकेदारों को आ रही समस्याओं और ग्राम सचिवों के रवैये के बारे में जानकारी दी ​मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी सीडीओ दीपक यादव, ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया और आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में रुकावट डालने तथा भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले सचिवों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी सीडीओ के आश्वासन के बाद ग्राम प्रधानों ने राहत की सांस ली है ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button