बरेली
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत का आधार : जिलाधिकारी
ब्रह्माकुमारीज का "10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा" अभियान शुरू

20 अगस्त तक 30 स्कूल-कॉलेजों में चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” का जिला स्तरीय शुभारंभ सिविल लाइन्स सेवा केन्द्र पर हुआ।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा नशा व्यक्ति, परिवार और राष्ट्र की उन्नति को प्रभावित करता है। नशामुक्त युवा ही विकसित भारत का आधार हैं। प्रधानमंत्री ने भी 2 अगस्त को युवाओं से नशामुक्त जीवन का आह्वान किया। उन्होंने नशा छोड़ने वाले लोगों को प्रमाण-पत्र दिए। क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी पार्वती दीदी व नीता दीदी ने आध्यात्मिकता को नशे से बचाव का माध्यम बताया। पारूल दीदी ने सामूहिक प्रतिज्ञा दिलाई। 6 से 20 अगस्त तक जनपद के 30 विद्यालयों, कॉलेजों व संस्थाओं में जागरूकता कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में पूर्व डीआईजी विकास वैध, वीनू सिन्हा, मनोज सक्सेना, विनय पटेल, संजय आनंद सहित गणमान्य उपस्थित रहे।


