मथुरा

छाता के गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट

फायरिंग का आरोप ​

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मथुरा। छाता कोतवाली के अंतर्गत गांव अकबरपुर स्थित खेत में सिंचाई के पानी के पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने ग्रामीण पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान उसे बचाने आये दो लोगों के साथ भी मारपीट की। वहीं जान से मारने की नीयत से फायरिंग का आरोप है। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। गांव ​अकबरपुर निवासी दिगंबर सिंह ने थाना छाता पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि 22 जुलाई को भाई ओमप्रकाश खेत पर सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान गांव के भरत सिंह और पुष्पेंद्र ने जबरन इंजन बंद कराते हुए हाथापाई की थी। इसकी सूचना पुलिस को देने पर नामजद लोग रंजिश मानने लगे थे। आरोप है कि इसी बात को 27 जुलाई सुबह जब भाई ओमप्रकाश खेत पर जा रहे थे, तब रास्ते में नामजद भरत सिंह, पुष्पेंद्र, महिला व तीन-चार साथियों ने उन्हें बाइक से गिरा दिया। ​आरोपियों ने लाठी-डंडों और तमंचे की बट से प्रहार कर ओमप्रकाश को गंभीर रूप से घायल कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इससे वह बाल-बाल बचे। चीख-पुकार सुन बचाने पहुंचे हेमराज, मूलचंद को भी मारपीट कर घायल कर दिया। भाई ओमप्रकाश आदि के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोट आईं। ​सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button