मथुरा

वृंदावन की भक्ति में ऐसी रमीं उमा भारती

बोलीं- यहीं रहूंगी, यहीं बने मेरी समाधि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने कहा कि ब्रज चौरासी कोस यात्रा के दौरान उनके मन में वृंदावन में स्थायी रूप से रहने का भाव जागा था। उन्होंने कहा कि यदि अवसर मिला तो वह वृंदावन में ही अपना शेष जीवन बिताना चाहेंगी और उनकी इच्छा है कि अंतिम समय के बाद उनकी समाधि भी वृंदावन में ही बने। उमा भारती ने बताया कि इन दिनों वह कथावाचक विजय कौशल महाराज के आश्रम में रह रही हैं। उन्होंने कहा कि आश्रम का वातावरण अत्यंत शांत और आध्यात्मिक है, जहां उन्हें आनंद और आत्मिक शांति का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह लगातार वृंदावन आती रहेंगी। वृंदावन प्रवास के दौरान उमा भारती को दांत में दर्द की समस्या हो गई। इसके बाद वह उपचार के लिए रामकृष्ण सेवाश्रम पहुंचीं, जहां चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया। उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button