भरत पुर
भुसावर से तृतीय डांक कांवड लेने 41 शिवभक्तों ( कांवडियों ) जत्था हरिद्वार हुआ रवाना
शिव कांवड सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में हुए रवाना

हर की पौड़ी हरिद्वार रवानगी से पूर्व मन्दिर में की विशेष पूजा अर्चना
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : महाकाल वो हस्ती है, जिससे मिलने को दुनिया तरसती है। और भोले की फौज करेगी मौज के गगनचुम्बी जयकारों के साथ और शिवमय भजनो पर नृत्य करते हुए शिव डांक सेवा समिति तहसील भुसावर के संयुक्त तत्वाधान में तृतीय डांक कांवड़ यात्रा हर की पौड़ी हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए 41 शिव भक्तों के साथ वाहन में सवार होकर रवाना हुए। जहां हर की पौड़ी हरिद्वार रवानगी से पूर्व मन्दिर में अपने परिवार के साथ की विशेष पूजा अर्चना करते हुए मांगी मनोकामनाएं। वहीं शिव भक्तों ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी शिव कांवड सेवा समिति भुसावर के तत्वाधान में तृतीय शिव डांक कांवड यात्रा 06 अगस्त गुरुवार को कस्बे की शहरकी सड़क मार्ग स्थित शिव मन्दिर में विधी विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर शहर परिक्रमा करते हुए ठाकुर गणेश मन्दिर से 41 शिव भक्तों का जत्था (दल) वाहन में सवार होकर हर की पौड़ी हरिद्वार में स्नान कर 08 अगस्त को डांक कांवड उठाएंगे। वहीं शिव भक्तों ने रवानगी से पूर्व सैरकी जलाश्य के समीप मन्दिर में विधी विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर बैंड बाजा की मधुर आवाज में भजनों पर नृत्य करते हुए भगवान शिव के जयकारों के साथ शहर परिक्रमा करते हुए ठाकुर गणेश जी मन्दिर राजा मण्डी के पास विशेष पूजा अर्चना करते हुए मस्तक पर रोली का टीका लगाकर अपने बड़े बड़ों के चरण स्पर्श कर सकुशल मंगलमय यात्रा के साथ डांक कांवड लाने का आशीर्वाद लेकर 41 शिव भक्तों का जत्था (दल) वाहन में सवार हो कर हर की पौड़ी हरिद्वार रवाना हुआ। वहीं इसके बाद 11 अगस्त सोमवार को सावन माह की महाशिवरात्रि के दिन भोले की मर्जी अनुसार विद्वान पण्डितो द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ शिवालय में गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे। और विश्व शांति एवं मानव कल्याण की भावना को लेकर हवन में आहुतियां प्रदान की जाएगी।



