पाकुड़

केकेएम कॉलेज में सीटों की कटौती के विरोध में छात्र-छात्राओं व्यापक विरोध

Widespread protest by students against the reduction of seats at KKM College.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में सीटों की कटौती के विरोध में छात्र-छात्राओं का 5 अगस्त 2026 से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। केकेएम कॉलेज में पहले लगभग 4650 सीटें उपलब्ध थी, जिन्हें घटाकर लगभग 1800 सीट कर दिया गया है। सीटों की इस कटौती से हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य एवं उच्च शिक्षा के अवसरों पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। आज 7 अगस्त 2026 को छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए पाकुड़ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मानसारुल हक केकेएम कॉलेज पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा धरना स्थल पर छात्रों को संबोधित करते हुए उनकी जायज मांगों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। मानसारुल हक ने कहा कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। छात्रों की मांग को देखते हुए पाकुड़ विधानसभा की लोकप्रिय विधायक मोहतरमा निसात आलम जी से आग्रह किया जाएगा कि वे इस महत्वपूर्ण मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाएं और पूर्ववर्ती सीट संख्या बहाल कराने के लिए प्रभावी पहल करें। इस दौरान छात्रों ने दूरभाष के माध्यम से विधायक निसात आलम जी से बातचीत कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा सीटों की पूर्ववर्ती संख्या बहाल करने की मांग रखी। इस अवसर पर जिला सोशल मीडिया चेयरमैन पियारूल इस्लाम, जिला सचिव मिथुन मरांडी, जिला सचिव मोहम्मद सिराजुद्दीन एवं अल्पसंख्यक जिला सचिव मोतिउर रहमान सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button