बरेली

ब्लॉकों में चयन वेतनमान के नाम पर हो रहा शोषण

ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद भी फाइल के चक्कर में महीनों परेशान

शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा, उच्च अधिकारियों से शिकायत की तैयारी
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के चयन वेतनमान की प्रक्रिया में देरी को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को गांधी उद्यान में जिला अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक पदाधिकारियों ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा चयन वेतनमान की प्रक्रिया पूर्ण करने में रुचि नहीं ली जा रही। तय समय सीमा निकलने के बाद भी कई ब्लॉकों में 6 महीने से लिस्ट एल-2 बनाकर बीएसए कार्यालय नहीं भेजी गई है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि शेरगढ़ ब्लॉक में जनवरी 2026 में 10 वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षकों के वेतनमान अब तक नहीं लगे। क्यारा, नवाबगंज, फतेहगंज पश्चिमी, भोजीपुरा, भुता में 20 मई व 2 जुलाई 2026 को 10 वर्ष पूर्ण करने वालों की लिस्ट भी नहीं भेजी गई। अन्य जनपदों में आदेश जारी हो चुके हैं।
मांडलिक मंत्री रुचि सैनी ने कहा कि प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बावजूद फाइल जमा करने के नाम पर शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है। संगठन जल्द उच्च अधिकारियों से शिकायत करेगा।
बैठक में जिला मंत्री गिरजेश, कोषाध्यक्ष पुष्कर उपाध्याय, मोनिका गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button