
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुलंदशहर शिकारपुर : 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सम्भावित प्रत्याशी हरेन्द्र चौधरी, और वरिष्ठ सपा नेता संजीव तोमर, ने लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, से शिष्टाचार मुलाकात की मुलाकात के दौरान क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति और चुनावी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई बातचीत के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव, ने हरेन्द्र चौधरी, को हरी झण्डी दिखाते हुए क्षेत्र में मजबूती से जुटने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि शिकारपुर विधानसभा सीट से वे बेफिक्र होकर 2027 की तैयारी करें और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बना कर चुनाव मैदान में उतरें अखिलेश यादव से मिले इस आश्वासन के बाद समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है सपा नेता संजीव तोमर, ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा-निर्देशों के अनुसार क्षेत्र में जन सम्पर्क अभियान को और तेज किया जाएगा ताकि 2027 में शिकारपुर सीट पर समाजवादी पार्टी का परचम लहराया जा सके ।




