गोड्डा

सड़क पर जलजमाव को लेकर जिप सदस्य ऐतेशामुल हक ने ग्रामीणों के साथ धरना दिया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बसंतराय। बसंतराय प्रखंड के बेलडीहा पंचायत अंतर्गत चैगंय गांव में सड़क पर पिछले कई महीनों से करीब दो फीट पानी जमा रहने के कारण ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य ऐतेशामुल हक ने ग्रामीणों के साथ धरना दिया है। अनिश्चितकालीन धरना पर  बैठकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है।
जिप सदस्य व ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार आवाज उठाया गया है।समाचार प्रकाशित होने के बाद स्थानीय विधायक सह श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव द्वारा लगभग 9 लाख रुपये की योजना से नाला निर्माण की स्वीकृति दी गई थी, लेकिन अतिक्रमण के कारण कुछ लोगों द्वारा नाला निर्माण नहीं होने दिया जा रहा है।
ग्रामीणों और जिप सदस्य ने कई बार प्रखंड के अंचल अधिकारी को इसकी सूचना दी, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। बरसात के दिनों में सड़क पूरी तरह जलमग्न हो जाती है। यह सड़क प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। जलजमाव के कारण कई मोटरसाइकिल सवार फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं और कई लोगों के हाथ-पैर तक टूट चुके हैं।
रविवार को जिप सदस्य ऐतेसशामुल हक ने प्रशासन पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे और जलनिकासी को लेकर ग्रामीणों से वार्ता की। हालांकि कुछ लोगों द्वारा पानी निकासी का विरोध किए जाने के कारण मामला नहीं सुलझ सका। इसके बाद जिप सदस्य ग्रामीणों के साथ सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत के मुखिया के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। जिप सदस्य ऐतेशामुल हक ने कहा कि जब तक सड़क से जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क जलमग्न रहने के कारण आवागमन, स्कूल जाने वाले बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button