श्री शिव महापुराण कथा का समापन हवन,पूजा ,भण्डारे का हुआ कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। खैरथल के पुरानी मण्डी शिवालय में आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का समापन हो गया है। कथा के आठवें दिन सोमवार,10 अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों ने हवन कुंड में आहुति देकर भगवान शिव से जन कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। पूरा वातावरण “ॐ नमः शिवाय” के जयकारों से गूंज उठा।
हवन पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, शहर से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सात दिनों तक शिव महापुराण कथा का श्रवण कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ कमाया और भंडारे के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत समापन किया गया।
आयोजकों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। कथा में सहयोग करने वाले श्रृद्धालुओ का पट्टा पहनाकर महाराज ने सम्मान और आर्शिवाद दिया।



