बरेली
गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार, गोबर-गोमूत्र से बनेगा खाद, कण्डे, दीपक – धर्मपाल सिंह

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में आज विकास भवन में पशुपालन विभाग की मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक हुई।
मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश की 7500 गौशालाओं में 13 लाख से अधिक गौवंश संरक्षित हैं। इन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए गाय के गोबर से कण्डे, दीपक, खाद, गोबर गैस बनाकर स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग दूध न देने पर गौवंश छोड़ देते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
बैठक में बताया गया कि बरेली में 106 गौशालाएं हैं, जिनमें 16361 गौवंश संरक्षित हैं। बदायूं में 223, पीलीभीत में 66, शाहजहांपुर में 145 गौशालाएं हैं। बाढ़ प्रभावित गौशालाओं में वीबीजी रामजी योजना से चबूतरे बनेंगे, ताकि गाय सूखे में रहें।
मंत्री ने एफएमडी टीकाकरण, बकरी मेला, सुअर-मुर्गी पालन बढ़ाने और साहिवाल-गंगातीरी नस्ल सुधार पर जोर दिया। बछिया वाला सीमन 300 से घटाकर 100 रुपए किया गया। भरण-पोषण भत्ता 30 से बढ़ाकर 50 रुपए किया गया।
बैठक में महापौर डॉ. उमेश गौतम, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. एमपी आर्य, डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, मण्डलायुक्त शंभू कुमार सहित अधिकारी मौजूद रहे।



