बुलंदशहर
सावन के द्वितीय सोमवार को शिवालयों में श्रृद्धालुओं का तांता
हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहे प्रमुख मंदिर

पुलिस व्यवस्था रही चाक-चौबंद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर : श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को प्राचीन नागेश्वर मंदिर सहित सभी शिवालयों में श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रृद्धालुओं ने पंक्ति बद्ध होकर अपने अराध्य देव महादेव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
प्राचीन नागेश्वर मंदिर, चामुंडा मंदिर मंदिर, गायत्री सत्संग भवन स्थित शिवालय,अजीजाबाद, ढाक, मौहल्ला मुरादनगर, मिल रोड शिवमन्दिर ,मडके बाबा मंदिर,, थाना परिसर स्थित शिव मंदिर चौकी स्थित शिव मंदिर अग्रवाल धर्मशाला स्थित शिव सांई मंदिर सहित क्षेत्र के सभी शिवालयों मंदिरों में पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रृद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र धतूरा फल पुष्प दूध चावल मेवा मिश्री आदि अर्पित कर अपने और अपने परिजनों की कुशल मनौती मांगी।
प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी ने महंत कुलदीप शास्त्री जी द्वारा सभी श्रृद्धालुओं को प्रसाद वितरित कराया। शिवरात्रि के मद्देनजर मंदिर परिसर में आकर्षक साज सज्जा जारी है। पवित्र गंगा तीर्थ स्थलों से कांवड़ियों का नागेश्वर मंदिर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। मंगलवार को जल चढेगा। मंदिर कमेटी कांवड़ियों के भोजन प्रसादी विश्राम आदि की समुचित व्यवस्था में जी जान से जुटी हुई है।
थाना प्रभारी मनोज कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश चौधरी कस्बा चौकी इंचार्ज सौबरन सिंह लखावटी चौकी इंचार्ज रामेश्वर दयाल शर्मा मय भारी पुलिस बल गश्त कर सभी कांवड़ियों की और मंदिरों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में तत्पर रहे।


