बुलंदशहर

डीएम-एसएसपी ने बरासऊ प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर। डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने गांव बरासऊ स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर शिवरात्रि को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के जलाभिषेक, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
उन्होंने मंदिर कमेटी को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रवेश और निकास द्वार अलग रखने, पुलिसकर्मियों व वॉलेंटियर्स की तैनाती तथा सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। मंदिर में शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में कांवड़िया एवं श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button