बुलंदशहर
कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, फल व शीतल पेय वितरित।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुलन्दशहर। भूड़ चौराहे पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान कांवड़ियों को फल, शीतल जल, शिकंजी एवं चंदन टीका वितरित किया गया।
जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग ने बताया कि श्रावण मास के अवसर पर हरिद्वार से मंगाए गए गंगाजल की लाखों शीशियों का जरूरतमंद श्रद्धालुओं को निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग, महिलाएं एवं अन्य श्रद्धालु जो हरिद्वार से गंगाजल नहीं ला पाते, वे इस गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकें, इसी उद्देश्य से यह सेवा की जा रही है।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक नगर प्रखर पांडे, यातायात निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार सहित यातायात पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला संरक्षक अभिषेक अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष हरीश सिंघल, राजेश कुमार, भव्य शर्मा, हिमांशु अग्रवाल, संजीव गर्ग, मनीष शर्मा, अजय जैन, सन्नी कुमार, अमित कुमार एवं सौरभ गर्ग आदि मौजूद रहे।


