
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार को रिठौरा नगर के पीएन दीवान पब्लिक स्कूल में भक्तिभाव के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग का जल, दूध, दही, शहद और गंगाजल से अभिषेक किया गया। पूजा का शुभारंभ पंडित रजत मिश्रा और प्रशांत पाठक द्वारा मंत्रोच्चार के साथ कराया गया। यजमान के रूप में सिद्धार्थ महाजन, वशिष्ठ प्रदीप, प्रदीप कुमार गुप्ता, वर्षा गुप्ता, राजो देवी, रामौतार, शिखा गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सूर्यांश गुप्ता और दिव्यांश गुप्ता , रंजीत यादव,सरोज कुमार गुप्ता,ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना में भाग लिया।
इस धार्मिक अनुष्ठान में रेखा गुप्ता, विमला शर्मा, गीता गुप्ता, रामासरे गुप्ता, सैजल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। सभी ने शिव परिवार की आराधना कर सुख-समृद्धि और देश की खुशहाली की कामना की।



