बरेली

UFBU के आह्वान पर 12 अगस्त को बरेली में होगा बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

शाम 5:30 बजे केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय पर जुटेंगे कर्मचारी-अधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। 5 दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों-अधिकारियों का राष्ट्रव्यापी आंदोलन बुधवार 12 अगस्त से शुरू होगा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर देशभर में कार्यसमाप्ति के बाद विरोध प्रदर्शन होंगे। बरेली में शाम 5:30 बजे केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, पासपोर्ट कार्यालय के निकट बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी जुटेंगे। तैयारियों को लेकर मंगलवार को स्टेट बैंक के प्रशासनिक कार्यालय में UFBU की बैठक हुई। UFBU के जिला संयोजक नवीन्द्र कुमार_ ने कहा कि बढ़ते कार्यभार के बीच कर्मचारी 6 दिन सेवाएं दे रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार में 5 दिवसीय व्यवस्था लागू है। अध्यक्ष पी.के. माहेश्वरी ने कहा इससे कार्य-जीवन संतुलन और उत्पादकता बढ़ेगी। उपाध्यक्ष संतोष तिवारी ने सभी से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।
बरेली ट्रेड यूनियन के जिला मंत्री संजीव मेहरोत्रा ने कहा यह महिला कर्मचारियों के लिए भी जरूरी है। UFBU ने चेताया कि यदि मांग पर शीघ्र निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। बैठक में स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, PNB, केनरा बैंक, जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button