गोड्डा
सूर्या हांसदा की पुलिस एनकाउंटर में बीते सालों हुई थी मौत
परिजनों ने घर के आंगन में मनाई पहली पुण्यतिथि, न्याय की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
महागामा। बोआरीजोर थाना क्षेत्र में पिछले साल पुलिस एनकाउंटर में मारे गए सूर्या हांसदा की पहली पुण्यतिथि उनके परिजनों ने घर के आंगन में मनाई। इस अवसर पर परिजनों और स्कूल के बच्चों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय की मांग दोहराई। सूर्या हांसदा की मौत बीते साल 11 अगस्त को ललमटिया धमनी पहाड़ में एक पुलिस एनकाउंटर में हुई थी। एक साल बीत जाने के बाद, ललमटिया स्थित डकैता आवास पर आंगन में यह पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राजा राज चांद भैरव आवासीय विद्यालय के बच्चों ने अपने संस्थापक रहे सूर्या हांसदा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिजनों ने भी दिवंगत सूर्या हांसदा की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया।
इस दौरान दिवंगत आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की मां नीलमुनी ने कहा कि उनके बेटे सूर्या हांसदा की हत्या पुलिस एनकाउंटर में की गई थी, लेकिन एक साल बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। नीलमुनि मुर्मू ने न्यायालय पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उचित न्याय अवश्य मिलेगा।



