शामली
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, कानूनी अधिकार और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने महिलाओं को साइबर स्टॉकिंग, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैम और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए।


