शामली
“नो हेलमेट-नो फ्यूल” अभियान में 200 चालान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस और थाना पुलिस ने विभिन्न चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 200 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें 163 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के थे।
पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और नशे की हालत में वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया।


