
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन के तहत पंच सम्मेलन विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ। अध्यक्षता कुंवर महाराज सिंह, मा. सदस्य विधान परिषद ने की।
सम्मेलन में ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी, कन्वर्जेन्स विभाग और पंचायत कर्मी उपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती देवयानी ने बताया कि योजना में ग्रामीण परिवारों को 125 दिन रोजगार की गारंटी और 7 दिन में मजदूरी भुगतान का प्रावधान है। जल सुरक्षा, आधारभूत संरचना और आजीविका से जुड़े 318 कार्यों पर चर्चा हुई। सीडीओ ने पारदर्शिता और समयबद्धता से कार्य कराने के निर्देश दिए। कहा गया कि विकसित ग्राम पंचायत ही 2047 के विकसित भारत की नींव बनेगी।



