बरेली
बारिश में भी देशभक्ति के रंग में डूबे सिविल डिफेंस के वार्डेंस
डीएम अविनाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की तिरंगा बाइक रैली की शुरुआत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सिविल डिफेंस बरेली के तत्वावधान में भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की।
तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट से शुरू होकर चौकी चौराहा, पटेल चौराहा, कोहाडापीर, प्रेमनगर, ईंटपजा, श्यामगंज पुल होते हुए गांधी उद्यान पर समाप्त हुई। बारिश के बावजूद वार्डेंस देशभक्ति के नारों और “वंदे मातरम” गान के साथ हाथों में तिरंगा लहराते हुए आगे बढ़े।
गांधी उद्यान में उप नियंत्रक राकेश मिश्र के साथ वार्डेंस ने “यह देश है वीर जवानों का” गीत पर नृत्य भी किया। रास्ते में कई जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत हुआ।
यात्रा का नेतृत्व उप नियंत्रक राकेश मिश्र एवं चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ ने किया। सहा. उपनियंत्रक पंकज कुदेशिया, प्रमोद डागर, प्रभागीय वार्डन दिनेश यादव, संजय पाठक सहित सैकड़ों वार्डेंस शामिल रहे।



