बरेली

आंवला में ब्राह्मण समाज की PDA पंचायत, उमड़ा जनसैलाब

शुभलेश यादव - "ब्राह्मणों का आशीर्वाद बदलता है सत्ता का गणित, 2027 के लिए हों एकजुट"

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : आंवला समाजवादी पार्टी के नेता राकेश गौड़ एवं राजेश गौड़ के नेतृत्व में आर.के. पैलेस में ब्राह्मण समाज की PDA पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार ने किसानों, नौजवानों और गरीबों के लिए लोहिया आवास, कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता जैसी योजनाएं लागू कीं। उन्होंने कहा – “ब्राह्मण समाज ने जब-जब अपना आशीर्वाद दिया, तब-तब सरकार बदली। आज भी एकजुट होकर व्यवस्था में बदलाव ला सकते हैं।”
पूर्व विधायक आर.के. शर्मा ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. इंद्रपाल यादव ने 2027 चुनाव की तैयारी और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सोमदत्त शर्मा व संचालन डॉ. अवधेश उपाध्याय ने किया। महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, प्रदेश महासचिव भारती चौहान ने भी संबोधित किया।
पंचायत में अशोक पाराशरी, प्रेम राज मिश्रा, सुरेंद्र गौड़, डॉ. राकेश प्रजापति, पीयूष वर्मा सहित बड़ी संख्या में सपा नेता और ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button