वसुन्धरा में राधा क्लब में मनाईं तीज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गाजियाबाद : तीज का त्योहार सावन और भाद्रपद महीने में मनाया जाने वाला त्यौहार हैं। यह महिलाओं का एक मुख्य और पवित्र हिंदू पर्व है, यह पर्व मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का पर्व है ।इस दिन सुहागन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं, राधा गुरु की सभी महिलाओं ने इस अवसर पर हवेली रेस्टोरेंट में तीज़ का प्रोग्राम बड़ी धूमधाम से मनाया इसके मुख्य आयोजक पूजा त्यागी, योगितापटवाल ,श्वेता और नीलम रंजन थे महिलाओं में बहुत ही उल्लास था, उन्होंने वहां पर तरह-तरह के गेम नृत्य और सभी को उपहार भी दिए गए साथ ही सभी लोगों ने एक साथ मस्ती में झूमे और हमारी तीज क्वीन बनी सुशीला सिंह सेकंड रनर अप योग्यता पटवाल थर्ड रनर अप पूजा मनीषा त्यागी सोनल शीला अनु पिंकी शालिनी सुमन लक्ष्मी नीलम रिंकी ऋण प्रियंका संगीता ज्योति प्रज्ञा सविता इलू पूनम आदि उपस्थित थे



