गाजियाबाद

80वें स्वतंत्रता दिवस पर संजय नगर रामलीला मैदान में हुआ ध्वजारोहण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

गाजियाबाद। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार, 15 अगस्त 2026 को संजय नगर सेक्टर-23 स्थित रामलीला मैदान में श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रातः 10 बजे राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में सभी क्षेत्र वासियों एवं कमेटी के सदस्यों ने शामिल होकर राष्ट्रध्वज को नमन किया तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी के संस्थापक संरक्षक सदस्य और पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनके संघर्ष और बलिदान से देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई हैं।
कार्यक्रम में वीरेंद्र बाबू वर्मा, रविंद्र सिंह राणा, पार्षद प्रदीप चौधरी, पूर्व पार्षद कपिल वशिष्ठ, विनीत शर्मा, अध्यक्ष अशोक चांदीवाल, महामंत्री अरुण शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, अनुज त्यागी, पुष्पा पाण्डेय, पुष्पेन्द्र राघव, के के शर्मा, निखिल कुमार, देवेंद्र चिंटू, आर एस शर्मा, पवन नेगी, हरिपाल सिहं, रजनीश वर्मा, अखिलेश सिहं, अनिल माथुर, कौशल तेवतिया, विजय कोरी, दीपक वर्मा, विक्रांत राणा, मनोज वर्मा सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के जयघोष के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button