गाजियाबाद

तिरंगा झंडा हमारे देश की आन-बान-शान:- रंजीता धामा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

लोनी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रंजीता धामा के द्वारा लोनी नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न कॉलोनी व स्थानों एवं इंस्टीटयूट में भारतवर्ष के 80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया ।

सर्वप्रथम नगर पालिका सभागार में ध्वजारोहण किया गया, तत्पश्चात राजकीय इंटर कॉलेज प्रेम नगर, घोड़ा गेट पावी , डीएलएफ ए ब्लॉक , डीएलएफ डी ब्लॉक सोसायटी, ग्रीन एकेडमी डाबर तालाब , उत्तरांचल विहार सोसायटी ,इंद्रापुरी, जवाहर नगर, शांतिनगर बेहटा गांव , कैंप कार्यालय बेहटा हाजीपुर में लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।

इस अवसर पर लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने क्षेत्र वासियों के साथ ध्वजारोहण किया व नगर पालिका परिषद में सभी अधिकारियों ,कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा देश अपनी आजादी के 80 वर्ष पूर्ण होने पर बेहद ही धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस को मना रहा है देशवासियों के बीच उत्साह व हर्ष की लहर है हम सभी भारतवासियों को अपनी इस आजादी की कीमत को पहचानते हुए देश प्रेम को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए जीवन जीना चाहिए तथा आजादी की लड़ाई में शहीद हुए अपने स्वतंत्रता सेनानियों व वीरों का सम्मान करते हुए उन्हें याद करना चाहिए की किस प्रकार उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिये तथा अपने देश को स्वतंत्रता दिलाई ।
कार्यक्रम के आयोजकों दूारा लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा का फूल-माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया ।
राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र व छात्राओं दूारा बहुत सुन्दर कार्यक्रम आयोजित किये गये जिनमें देशभक्ति के गीतों पर नृत्य प्रस्तुति की गयी ।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता मनोज पाल, नीलम, संजीव अवाना, राजकुमार, भंडारी बाबू, समस्त सभासदगण, कर्मचारीगण,अजहर मलिक ,मोहसिन मलिक,शकील मलिक, नौशाद सैफी राशिद वारसी ,प्रवीण कुमार ,संतोष राय ,अनुज खाटियान ,मेनपाल अधाना,कल्पना ,रामनिवास त्रिपाठी ,नेहा मैडम,रीता ठाकुर और अनुराधा मिश्रा ,ज्योति रानी,नेहा त्यागी ,सरताज अली खान सहित सैकड़ों की संख्या मे क्षेत्र वासी उपस्थित रहे ।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button