दुर्घटना में मौत हुए महिला को देखने अस्पताल पहुंची उपासना मरांडी

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो,
पाकुड़ (झा०खं०), बीते रविवार देर शाम झामुमो केन्द्रीय कमिटी सदस्य उपासना मरांडी उर्फ पिंकी ने पाकुड़िया सामुदायिक स्वस्थ केन्द्र पहुंच कर दुर्घटना में मृत्यु हुई महिला के बारे मे जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक पाकुड़िया दुमका मुख्य पीडब्ल्यूडी सड़क पर सिद्धो- कान्हू चौक के समीप रविवार शाम को अज्ञात वाहन की धक्के से लगभग 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला लालून बीबी (उम्र करीब 55 साल, पति- रमजान मियां) ग्राम मोगलाबांध की निवासी है। महिला अपने घर से पशु को खोजने के लिए निकली थी कि तभी दुमका की ओर से काफी तेज रफ्तार में आ रही अज्ञात बोलेरो वाहन पीछे से महिला को धक्का मार दिया, जिससे महिला काफी दूर जा गिरी और बोलेरो वाहन काफी तेज रफ्तार से भाग गया। घायल महिला को ग्रामीणों द्वारा तुरन्त पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत ने बताया कि गंभीर अंदरुनी चोट के कारण महिला की मौत हो गयी है। उपासना मरांडी ने थाना प्रभारी अमित कुमार सिँह से बात कर फरार अज्ञात वाहन चालक को जल्द से जल्द पकड़ कर उचित करवाई करने की बात कही। तथा मृत महिला के आश्रित को उचित मुआवजा दिलाने की बात कही।