सिंगरौली

स्वतंत्रता दिवस पर निगम कार्यालय में महापौर ने फहराया तिरंगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर में महापौर रानी अग्रवाल ने नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और अधिकारियों-कर्मचारियों ने भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगे को सलामी दी।
महापौर रानी अग्रवाल ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों और नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण आज देशवासी स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की शक्ति जनता में निहित है और नगर निगम की शक्ति भी नगरवासियों से है। उन्होंने नगरीय क्षेत्र के विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों से समन्वित और सकारात्मक प्रयास करने का आह्वान किया।
नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने कहा कि स्वतंत्रता हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों के निर्वहन की भी प्रेरणा देती है। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों की सामूहिक भागीदारी से स्वच्छ, सुंदर और विकसित सिंगरौली का निर्माण किया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने कहा कि राष्ट्र, परिवार और संस्था की अखंडता बनाए रखना सभी का दायित्व है। हमें अपने अधिकारों के साथ दूसरों के अधिकारों का सम्मान करना चाहिए।
कार्यक्रम में मेयर-इन-काउंसिल सदस्य श्यामला देवी, पार्षद रामनरेश शाह, आशीष बैस, अखिलेश सिंह, कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय, उपायुक्त आर.पी. बैस, सहायक आयुक्त ज्योति सिंह, एच.एम. श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी बी.जी. चतुर्वेदी, सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी, उपयंत्री विपिन तिवारी, सहायक विधि अधिकारी अक्षत उपाध्याय सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button