बरेली

विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो                       
बरेली। पशुमित्र मैत्री कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, नियमित मानदेय न मिलने पर दी कार्य बहिष्कार और भूख हड़ताल की चेतावनी आल इंडिया पशुमित्र मैत्री कार्यकर्ता समिति संघ, बरेली के जिलाध्यक्ष शिवलेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में यह ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया। सौंपे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों, विशेषकर नियमित मानदेय की स्वीकृति न मिलने पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया, तो वे पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करेंगे और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखेंगे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवलेश यादव ने कहा कि पशुमित्र लंबे समय से अपनी निष्ठा और ईमानदारी से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन मानदेय न मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button