बुलंदशहर

फल सब्जी मंडी औरंगाबाद के अध्यक्ष चुने गए सुनील लोधी 

ना आढ़तियों का शोषण ना किसानों का

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर : सुनील लोधी को फल सब्जी मंडी का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। नव नियुक्त अध्यक्ष सुनील लोधी ने किसानों और आढ़तियों दोनों के हित संरक्षण और किसी का भी शोषण ना होने देने का प्रण लिया।
नवीन सब्जी मंडी में समस्त फल सब्जी आढ़तियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी सदस्यों को जानकारी दी गई कि  फल सब्जी मंडी आढ़ती थोक विक्रेता वैलफेयर संगठन औरंगाबाद को रजिस्टर्ड करा लिया गया है। इस संगठन के अध्यक्ष का चुनाव किया जाना है। सभी मौजूद फल सब्जी आढ़तियों ने सर्वसम्मति से सुनील लोधी को संगठन का अध्यक्ष मनोनीत किया।
नव निर्वाचित अध्यक्ष सुनील लोधी ने अपने चयन के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी आढ़ती अथवा किसान के साथ किसी भी स्तर पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। किसानों और आढ़तियों की तमाम समस्याओं का निष्पक्ष रुप से निस्तारण कराने का हर संभव प्रयास सभी के सहयोग से किया जायेगा।
इस अवसर पर दयानंद गुप्ता हाजी युनूस, रियाजउद्दीन,हरीश लोधी बंटी लोधी लोकेश कुमार अग्रवाल छोटे मुनीम गोलू आढ़ती नवीन सैनी छोटे खां,बाबू खां योगेश कुमार इमरान ऋषि कुमार इकराम खान, हितेश कुमार शर्मा रवि कुमार दिगपाल यामीन मैम्बर सत्य प्रकाश पवन कुमार आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
बैठक में समस्त कार्य कारणी का भी गठन किया गया। जिसमें रियाजउद्दीन कुरैशी उपाध्यक्ष, दयानंद गुप्ता महासचिव, योगेश कुमार कोषाध्यक्ष तथा दिगपाल फारुख इमरान को सचिव नियुक्त किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button