साहेबगंज
राजमहल विधानसभा अध्यक्ष कौसर आलम ने जिला कृषि पदाधिकारी से की मुलाकात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज गुरुवार को राजमहल विधानसभा अध्यक्ष कौसर आलम ने जिला कृषि पदाधिकारी साहिबगंज वरुण कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें बुकें भेंट कर स्वागत किया।वही मुलाकात के दौरान कौसर आलम ने जिले में चल रही सभी कल्याणकारी योजनाओं को पंचायत से लेकर वार्ड स्तर तक पहुंचाने की बात कही,ताकि अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।आगे कौसर आलम ने कहा कि साहिबगंज जिले के तीन प्रखंड सदर प्रखंड,राजमहल और उधवा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र शामिल हैं।इन क्षेत्रों में साल में मात्र एक ही फसल हो पाती है और अगर प्राकृतिक आपदा आ गई तो वह फसल भी बर्बाद हो जाती है,जिससे किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाते हैं।इसलिए उन्होंने मांग की है कि यहां रबी फसल में भी बीमा कराया जाए।इस पर जिला कृषि पदाधिकारी वरुण कुमार ने कहा कि PMFBY प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत साल में दो बार बीमा कराया जाता है और अभी खरीफ फसल का बीमा चल रहा है।उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे से इन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का रबी फसल में विशेष ध्यान रखा जाएगा और उस समय हर किसान का बीमा कराया जाएगा,ताकि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा होने पर किसान को मुआवजा मिल सके,और सरकार की हर योजनाओं का लाभ मिले।



